Trending Stories

[Jammu Updates][stack]

मुख्यमंत्री ने जबरवान पहाड़ियों पर पौधारोपण अभियान आरंभ किया

श्रीनगर, 09 जून 2017- मुख्यमंत्री महबूब मुफ्ती ने आज यहां जबरवान पहाड़ियों में वन विभाग के एक बड़े पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। 
मुख्यमंत्री ने अभियान को औपचारिक रूप से षुरू करने के लिए एक शंकुवृक्ष का पौधा लगाया और कार्यक्रम की सफलता के लिए कामना की।
इस अवसर पर, वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री चैधरी लाल सिंह ने मुख्यमंत्री को रोपण के विभिन्न पहलुओं को समझाया। विभिन्न प्रकार के लगभग 2.5 लाख पौधों को इस वर्ष पूरे जबरवान-शंकराचार्य रेंज में लगाया जाएगा जो कि पौधारोपण अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री, मुफ्ती मोहम्मद सईद को राज्य के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में गहरी रुचि के लिए समर्पित किया गया है।
अपने संबोधन में, महबूबा मुफ्ती ने वन विभाग को इस कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि जम्मू व कश्मीर जैसे राज्य के लिए वनीकरण महत्वपूर्ण है, जिसका अस्तित्व पौधों के जीवन और जैव विविधता पर भारी निर्भर है। इसके अलावा जम्मू और कश्मीर एक पर्यटक राज्य है, जिसे हरित बनाए रखना हमारे लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। 
मुख्यमंत्री ने विभाग को बच्चों और समाज के अन्य सभी वर्गों से जुड़े एक सार्वजनिक आंदोलन में पौधारोपण अभियान में षामिल करने की सलाह दी।
उन्होंने कार्यक्रम में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक नए बच्चे के जन्म पर प्रत्येक परिवार के एक पौधे को रोपण करने का सुझाव दिया।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह खुशी की बात है कि जल्द ही वुल्लर संरक्षण परियोजना शुरू की जाएगी, जिससे विश्व प्रसिद्ध झील के पारिस्थितिकी तंत्र को काफी हद तक बहाल होगा और झेलम नदी की वहन क्षमता भी सुधर सकती है।
अपने संबोधन में वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण मंत्री चैधरी लाल सिंह ने कहा कि वन विभाग राज्य भर में बड़े पैमाने पर वनीकरण अभियान चला रहा है जिसके तहत अकेले जबरवान क्षेत्र में लगभग तीन लाख पौधे इस वर्ष लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह स्व मुफ्ती साहब के नेतृत्व में काम करने में गर्व महसूस करते हैं, जिनके अपने लोगों के लिए महान सपने थे।
वन और पर्यावरण राज्य मंत्री मीर जहूर अहमद ने भी इस अवसर पर बातचीत की।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक, ए के सिंह, सीसीएफय इस अवसर पर वन विभाग और प्रकृति प्रेमियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने समर्पित सेवा के लिए वन सुरक्षा बल के कई जवानों को सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Crime Updates

[Crime Updates][stack]